फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में पुलिस अधिकारी ने ममता बनर्जी के पैर छुए, भाजपा ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

Wed, 28 Aug 2019 04:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ दिनों पहले पूर्वी मिदनापुर जिले के दौरे पर थीं। उस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा वर्दी में उनके पैर छूते नजर आ रहे हैं। इससे ठीक पहले बनर्जी मिश्रा को मिठाई खिलाई। वर्दी में पुलिस अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के पैर छूने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक कुछ दिनों पहले ममता बनर्जी पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा क्षेत्र के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई थी। इसी दौरान ममता बनर्जी ने पश्चिमी रेंज के आईजी राजीव मिश्रा को भी मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के बाद मिश्रा ने बनर्जी के पैर छूए। 

भाजपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

वर्दी में आईपीएस अधिकारी के मुख्यमंत्री के पैर छूने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, "दीदी के सामने वर्दी नतमस्तक। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जोन के आईजी राजीव मिश्रा ने वर्दी में ममता बैनर्जी की चरण वंदना की। ये कैसी व्यवस्था और कैसा लोकतंत्र है?" 
 

ममता का केंद्र पर निशाना

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने कहा कि एक सरकार, एक नेता, एक पार्टी, मुझे लगता है कि हम राष्ट्रपति चुनाव पद्धति की और बढ़ रहे हैं। अन्य सभी दल खंडित हो रहे हैं, जब कर्नाटक सरकार गिरी तो किसी ने कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन


ममता ने आगे कहा कि वो कहेंगे कि वो बंगाल पर भी कब्जा कर लेंगे मैं देखूंगी कि वो कैसे करते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी एजेंसी से डरते नहीं हैं, वे आज एक व्यक्ति और कल दूसरे व्यक्ति को बुलाएंगे। अगर मैं जेल जाती हूं तो मैं इसे स्वतंत्रता संग्राम के रूप में देखूंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें