चेन्नई में UPSC के पेपर में चीटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए आईपीएस अफसर सफीर करीम के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, करीम ने सिविल सर्विस 2014 के पेपर में आचार संहिता के पेपर में काफी अच्छे अंक हासिल किए थे, यह पेपर किसी उम्मीदवार की ईमानदारी जांचने के लिए होता है। करीम ने उस पेपर में पूरे इंडिया में 112वीं रैंक हासिल की थी। बाकी पेपर के मुकाबले उनके इसी पेपर में अच्छे नंबर थे।
UPSC एग्जाम में IPS पति को नकल कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, अधिकारी को भेजा जेल
इस बात की जानकारी करीम के साथ तैयारी करने वाले एक शख्स ने दी है। वह फिलहाल ऑल इंडिया सर्विस (AIS) के अफसर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह पेपर किसी की ईमानदारी को जांचने में फेल हो गया और करीम ने सभी एआईएस अफसरों का नाम खराब कर दिया।
जिस अकादमी में करीम ने ट्रेनिंग ली वहां के लोग भी उनसे काफी नाराज हैं। अकादमी के डायरेक्टर केएस राव ने कहा कि यह काफी शर्मनाक है कि जिस शख्स को आचार नीति के एग्जाम में इतने अच्छे नंबर मिले वह खुद ऐसे अनैतिक काम कर रहा था।