फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अपर्णा को मिलेगा इस साल का तेंजिंग नोर्गे पुरस्कार

Wed, 28 Aug 2019 06:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएस अपर्णा कुमार - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

आईपीएस अपर्णा कुमार को राष्ट्रपति 29 अगस्त को साल 2018 के तेंजिंग नोर्गे पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय साहसिक कार्य के लिए दिए जाने वाला देश का सर्वोच्च पुरस्कार जीतने वाली वह पहली आईपीएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन


साल 2002 की यूपी काडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार इस समय आईटीबीपी के देहरादून सेक्टर में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। दो बच्चों की मां अपर्णा सातों द्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। अपर्णा को तेंजिंग पुरस्कार दिए जाने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें