फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: ठाणे के होटल में पुलिस की छापेमारी, छत्तीसगढ़ के तीन सट्टेबाज गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

Sat, 27 Apr 2024 11:10 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस को एक होटल में छापेमारी के दौरान सट्टेबाज गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी गैंग को संचालित करता था, उसकी खोज जारी है। आईपीएल में यह गैंग लोगों को बुलाकर सट्टा लगवाया करते थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस को एक होटल में छापेमारी के दौरान सट्टेबाज गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी गैंग को संचालित करता था, उसकी खोज जारी है। आईपीएल में यह गैंग लोगों को बुलाकर सट्टा लगवाया करते थे।
विज्ञापन


इन दिनों युवाओं में क्रिकेट का क्रेज ज्यादा ही है, वहीं इस बार आईपीएल को लेकर भी लोग अधिक उत्साहित हैं। महाराष्ट्र के ठाणे की पुलिस को सूचना मिली थी कि भिवंडी के एक होटल में कुछ आईपीएल मैच के दौरान क्रिकट मैच पर सट्टा लगाने के लिए लोगों को बुला रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल टास्क फोर्स और वसूली विरोधी दस्ता ने मिल 7:30 से 11 बजे के बीच भिवंडी के कोनगांव के होटल में छापा मारा।

बृस्पतिवार को छापेमारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में सट्टा लगाते तीन सट्टेबाज मिल गए। तीनों को रंगे हाथ पकड़े गए। इनका एक अन्य साथी छत्तीसगढ़ से इस पूरी गैंग को चलाता है उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल ने शुक्रवार को बताया कि एक ऑपरेशन कर इन सट्टेबाजों को पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी जो कि इस गैंग को संचालित करता है, वह छत्तीसगढ़ में हैं। तीनों सट्टे के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल किया करते थे। इन तीनों ने लोगों से लगभग 11,86,811 रुपये जमा किए थे। वही छत्तीगढ़ में बैठे आरोपी ने 7,03,000 रुपये एकत्र किए थे। छापेमारी में शन्नू ललित बेरीवाल (31), रजत बाबुला शर्मा (30) और विजय सीताराम देवगन (40) को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि कोनगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465, 467, 468, 471 (सभी जालसाजी से संबंधित) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज हुई।

फर्जी दस्तावेज से खरीदी थीं सिम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सट्टेबाजी में पकड़े गए तीन आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर कई सिम कार्ड खरीदे थे। छापेमारी में पुलिस को तीनों के पास से लगभग 12 मोबाइल फोन मिले थे। इसके अलावा एक टेबलेट और लैपटॉप भी मिला था। लगभग 1.97 लाख की कीमत के एक सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

सट्टेबाज के मुखिया को पकड़ने के लिए अभियान शुरू
सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागड़ने ने बताया कि पकड़े गए तीनों सट्टेबाजों को छत्तीसगढ़ से एक व्यक्ति संचालित करता था। तीनों सट्टेबाजों ने बताया कि यह गैंग छत्तीसगढ़ के कोरबा से संचालित होती है। चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें