फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress vs BJP: पित्रोदा बोले- दूसरों की सेवा करने के लिए हैं भारतीय प्रतिभाएं; भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

Sun, 22 Feb 2026 06:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सैम पित्रोदा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन
भारतीय कांग्रेस (आईओसी) के प्रमुख सैम पित्रोदा एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कि भारत ने अपरिपक्व प्रतिभाओं को दूसरों की सेवा करने के लिए तैयार किया है। देश के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र पर टिप्पणी करते हुए पित्रोदा ने कहा कि यह शर्म की बात है कि 1.5 अरब की आबादी वाले देश के पास अपना ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी टिप्पणी की आलोचना की और भारत को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सैम पित्रोदा ने क्या कहा?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा, नई दिल्ली ने युवाओ प्रतिभाओं का एक बड़ा आधार तो तैयार किया है, लेकिन घरेलू नवाचार के लिए इसका लाभ उठाने विफल रही है। 

उन्होंने कहा, हमने कई युवा प्रतिभाओं को तैयार किया, लेकिन वे अभी अपरिपक्व हैं। आखिरकार इससे दुनियाभर की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उनके प्रोग्रामिंग, बैंकिंग, कानूनी प्रणालियों, उद्योग, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स में मदद मिली। उन्होंने आगे कहा, भारत ने खुद वैश्विक स्तर के तकनीकी उत्पाद नहीं बनाए हैं और यहां की प्रतिभा का उपयोग दूसरों की सेवा करने में किया गया है। 
विज्ञापन


पित्रोदा ने टिप्पणी की, न तो हमने अपना कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाया है, न ही माइक्रोसॉफ्ट जैसी कोई बड़ी कंपनी शुरू की है। हमने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम भी विकसित नहीं किया है। यह शर्म की बात है कि डेढ़ अरब की आबादी वाले देश के पास अपना ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। हम मोबाइल फोन के लिए भी ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं बना पाए। हमने वास्तव में अपनी प्रतिभा का उपयोग दूसरों की सेवा में किया है। 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में बच्चों के लिए प्रतिबंधित होगा मोबाइल फोन? सीएम ने सोशल मीडिया की लत पर जताई चिंता

भाजपा ने किया पलटवार
वहीं, भाजपा ने तत्काल उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पित्रोदा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'लश्कर-ए-कांग्रेस' के मुख्य सलाहकार ने एक बार फिर झूठ बोलकर भारत का मजाक उड़ाया है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पित्रोदा की टिप्पणियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस के मुख्य सलाहकार पित्रोदा मैदान में आए हैं और उनका यह फिर से भारत की आलोचना करने का एजेंडा है। पूनावाला ने कहा, अंकल सैम झूठ बोलकर भारत का मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे कि यह शर्म की बात है कि भारत ने मोबाइल फोन के लिए अपना ऑपरेटिंग सिस्टम तक विकसित नहीं किया। 
विज्ञापन


उन्होंने पित्रोदा के बयान का जवाब देते हुए भारत में विकसित ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे बॉस लीनक्स, माया ओएस, प्राइमओएस, भारओएस, इंडस ओएस और नेक्स्टक्वांटमओएस का उदाहरण दिया। पूनावाला ने दावा किया कि कांग्रेस का एकमात्र मिशन झूठ बोलकर भारत को नीचा दिखाना है। 




 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें