फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सीबीआई, ईडी के बहाने केंद्र सरकार चिदंबरम का चरित्र हनन कर रही है?

Wed, 21 Aug 2019 09:10 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला
विज्ञापन
p chidambaram - फोटो : ANI
विज्ञापन
आईएनएक्स मीडिया मामले में दर्ज एफआईआर (आरसी 220-2017-ई-0011) में पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम का नाम नहीं है? लेकिन चिदंबरम पर आरोप हैं। अपनी बेटी की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे चल रही इंद्राणी मुखर्जी अब सरकारी गवाह बन चुकी है। इंद्राणी मुखर्जी ने चिदंबरम की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। लेकिन चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामले में अग्रिम जमानत नहीं मिली है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से भी चिदंबरम को इसमें सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन उनको लेकर राजनीति काफी गरम हो गई है।

उसैन बोल्ट से तुलना

केद्रीय गृहमंत्री गिरिराज सिंह ने चिदंबरम की तुलना धावक उसैन बोल्ट से की है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि चिदंबरम बोल्ट से तेज भाग रहे हैं। चिदंबरम पर यह टिप्पणी गिरिराज ने मंगलवार को उनके अज्ञात स्थन पर होने के चलते की थी। वहीं कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह और उनकी पार्टी पी चिदंबरम के साथ खड़ी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि चिदंबरम ने वर्षों तक गृहमंत्री, वित्तमंत्री के रुप में देश की सेवा की है। वह राज्यसभा सदस्य हैं। प्रियंका ने कहा है कि चिदंबरम बिना किसी हिचक के सरकार की असफलता के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे हैं, इसलिए सरकार उन्हें मोहरा बना रही है।

राहुल गांधी ने सत्ता का दुरुपयोग बताया

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसे पूर्व केन्द्रीय मंत्री का चरित्र हनन बताया। राहुल ने ट्वीट करके कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी और रीढ़ विहीन मीडिया का उपयोग करके पी चिदंबरम को बदनाम कर रही है। राहुल गांधी ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया और इसकी भर्त्सना की। कांग्रेस पार्टी के एक अन्य महासचिव ने भी कहा कि केन्द्र सरकार ताकत का इस्तेमाल करके पी चिदंबरम से राजनीतिक बदला ले रही है। सूत्रों का कहना है कि चिदंबरम कानून का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्हें जिस मामले में आरोपी बताया जा रहा है, उस मामले की दर्ज एफआईआर में उनका नाम ही नहीं है। वे जांच में केन्द्र की एजेंसियों का साथ दे रहे हैं। सूत्र का कहना है कि चिदंबरम पर अपराध साबित नहीं हुआ है, तो उन्हें अदालत से अग्रिम जमानत मांगने का हक है, लेकिन उनके साथ गलत हो रहा है।

एनडीटीवी देगा चिदंबरम परिवार का तिहाड़ में साथ?

सुब्रमण्यम स्वामी ने भी एनडीटीवी पर सवाल उठाए हैं। स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि क्या एनडीटीवी गैंग तिहाड़ जेल में चिदंबरम फैमिली का साथ देगा। आनंद रंगनाथन और अरविंद पांडे ने चिदंबरम के विभिन्न रुपों का कोलॉज बनाकर पेश किया है। राजबब्बर ने कानून को अपना काम करने की नसीहत दी है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने भी सीबीआई और ईडी की क्षमता पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें