फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और अमिताभ को न्योता, आओ महसूस करो ‘बदबू गुजरात की’

Mon, 12 Sep 2016 06:58 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
विज्ञापन
मोदी और अमिताभ
विज्ञापन
गुजरात के ऊना दलित उत्पीड़न मामले को लेकर अब अभिनेता अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे निशाने पर आ गये हैं। दरअसल, दलित समाज ने फैसला किया है कि वे बाकायदा एक पोस्टकार्ड अभियान चलाकर गुजरात के पयर्टन विभाग के अभियान ‘खूशबू गुजरात की’ के जवाब में ‘बदबू गुजरात की’ शुरू किया है।
विज्ञापन


ऊना दलित अत्याचार लड़ंत समिति ‘बदबू गुजरात की’ शीषर्क के साथ हजारों पोस्टकार्ड अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री को भेजेंगे और उनसे गुजरात आकर यहां के हालात महसूस करने की अपील करेंगे।

समिति ने कहा है कि उत्पीड़न के बाद अब उन्होंने मरे हुए जानवरों के शवों को हटाने का काम बंद कर दिया है, इसलिए अब अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात आकर चारों तरफ फैली बदबू को महसूस करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ करते हैं गुजरात पर्यटन का

- फोटो : gettyimages
अमिताभ गुजरात में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए ‘खुशबू गुजरात की’ अभियान के विज्ञापन में खासतौर से लोगों को इस शीषर्क के साथ राज्य में कुछ दिन बिताने का न्योता देते है।

पयर्टन विभाग के इस प्रचार को ही आधार बनाकर दलित समाज ने निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर ही अमिताभ गुजरात सरकार के इन प्रचार अभियानों का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें