गुजरात के ऊना दलित उत्पीड़न मामले को लेकर अब अभिनेता अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे निशाने पर आ गये हैं। दरअसल, दलित समाज ने फैसला किया है कि वे बाकायदा एक पोस्टकार्ड अभियान चलाकर गुजरात के पयर्टन विभाग के अभियान ‘खूशबू गुजरात की’ के जवाब में ‘बदबू गुजरात की’ शुरू किया है।
ऊना दलित अत्याचार लड़ंत समिति ‘बदबू गुजरात की’ शीषर्क के साथ हजारों पोस्टकार्ड अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री को भेजेंगे और उनसे गुजरात आकर यहां के हालात महसूस करने की अपील करेंगे।
समिति ने कहा है कि उत्पीड़न के बाद अब उन्होंने मरे हुए जानवरों के शवों को हटाने का काम बंद कर दिया है, इसलिए अब अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात आकर चारों तरफ फैली बदबू को महसूस करनी चाहिए।