फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टिस के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर के एंड्रॉयड एवं वेब डेवलपमेंट प्रोग्राम में पाया पहला स्थान

Tue, 15 May 2018 02:42 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्र खेलकूद के साथ साथ पढ़ाई के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल आने का जज्बा रखते हैं। आई.एम.एस. गाजियाबाद में ऐसा ही एक एंड्रॉयड एवं वेब डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। यहां देश के सभी प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। प्रोग्राम में छात्रों ने अपने अविष्कारों को प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन

 
इस प्रतियोगिता में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी भाग लिया और अपनी प्रोग्रामिंग से सभी का दिल जीत लिया। इस प्रोग्रामिंग के लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। यह उपलब्धि छात्रों के साथ साथ उनके परिवार और यूनिवर्सिटी के लिए भी गर्व की बात है। प्रतियोगिता में छात्र अमन शुक्ला (बी.सी.ए.), आकाश गंगवार (बी.एस.सी.-सी.एस.), दीपक कुमार (बी.सी.ए.) ने अपनी सामूहिक मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त हासिल की।
  
इस प्रतियोगिता को जीतने का सर्वप्रथम श्रेय विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता एवं यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को दिया। इसके साथ ही छात्रों ने यह भी कहा की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से शिक्षा प्रदान करती है। यहां उपयोग की जा रही लेटेस्ट तकनीक छात्रों के विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी के प्रति अपना आभार प्रकट किया कि बहुत से छात्रों के बीच चयन कर उन्हें इस प्रतियोगिता में भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि से सभी छात्रों के माता पिता काफी खुश दिखे और उन्होंने यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को धन्यवाद कहा। इसके बाद यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी यही इच्छा है की उनके सभी छात्र ज्यादा से ज्यादा उन्नति एवं विकास करें।

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.जगदीश राय ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सम्पूर्ण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। इन छात्रों का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि इनसे प्रेरणा लेकर बाकी छात्रों को भी आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जगदीश राय, प्रो वाईस चांसलर, प्रो. वाईडीएस आर्या, डायरेक्टर एडमिन एलपी मिश्रा, डीन इंजीनियरिंग डॉ. आरके शुक्ला, डीन मैनेजमेंट डॉ. मनीष गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पीपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय इंडियन, रजिस्ट्रार संतोष कुमार, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों की मेहनत को सराहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें