फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में छात्रों ने रेट्रो के रंग बिखेर याद किया पुराने जमाने को

Tue, 15 May 2018 02:41 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में नृत्य प्रतियोगिता ‘दास्तां खूबसूरत पलों की यादें’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विद्यार्थियों ने रेट्रो थीम पर रंगा रंग कार्यक्रम पेश कर पुराने जमाने के बीतें पलों को ताजा किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के रॉक ऑन क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पुराने समय के संगीत के एक अनोखे अंदाज से रुबरु कराना था।

विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रत्येक प्रतिभागी ने 80 एवं 90 के दशक के फिल्मी सितारों को अपनी नृत्यकला के प्रदर्शन से याद किया। इस प्रतियोगिता को सोलो, डुएट व ग्रुप श्रेणियों में विभाजित किया गया। साथ ही प्रतिभागियों ने मधुबाला, माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं की तरह पोशाकें पहनी। छात्रों ने अभिनेताओं की तरह नृत्य कर रेट्रो गानों को पुनर्जीवित किया। 

विज्ञापन

ये छात्र बने विजेता

इस प्रतियोगिता में कुल 30 से भी ज्यादा प्रतिभागी थे। जिसमे सोलो डांस में रिषभ अवस्थी, डुएट डांस में विशाल और श्रुती की जोड़ी और ग्रुप में श्रेयर्स को अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए विजयी घोषित किया गया।

प्रतियोगिता की जज प्रो. शिवांगी घिल्डियाल और प्रो. शिल्पी दीक्षित रहीं। वहां विश्वविद्यालय की पैट्रन केके गौतम, कुलपति प्रो. जगदीश राय, वाईस चांसलर, प्रो. वाईडीएस आर्या, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पीपी सिंह, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रॉक ऑन क्लब की सी.ई.ओ नसरीन जावेद का मुख्य योगदान रहा।

-Advertorial
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें