शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई रविवार को भी कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने कुमार से घोटाले के अहम सुबूतों को नष्ट करने में उनकी कथित भूमिका पर जवाब तलब कर रही है। सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुमार और घोष को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजीव कुमार को सीबीआई के समक्ष पेश होने का निर्देश देते हुए शारदा चिटफंड घोटाले की जांच में सहयोग करने को कहा था। इस दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि कुमार को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि 3 फरवरी को कोलकाता में राजीव कुमार के घर पूछताछ के लिए पहुंचे सीबीआई अधिकारियों को पुलिस हिरासत में लेने के बाद से विवाद शुरू हुआ। इसके विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई थीं। इसके बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस प्रमुख को सीबीआई के समक्ष पेश होने और सारदा चिट फंड घोटाले से उपजे मामलों की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। साथ ही न्यायालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए।
शीर्ष न्यायालय ने कुमार को एक न्यूट्रल स्थान शिलांग में जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया, ताकि सारे अनावश्यक विवाद से बचा जा सके। मालूम हो कि सीबीआई के अधिकारी पूछताछ करने के लिए तीन फरवरी को कोलकाता में कुमार के आवास पर गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन दिन तक धरना दिया।