फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, विदेश में छिपे हैं आरोपी

Thu, 06 Jul 2023 11:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लॉरेंस बिश्नोई कई सालों से जेल में बंद है लेकिन वह जेल से ही अपना नेटवर्क चलाता है और उसके कई सहयोगी उसके इशारे पर विभिन्न हत्याकांड को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरपोल ने दो गैंगस्टर्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। जिन गैंगस्टर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है, उनमें विक्रमजीत सिंह और कपिल सांगवान का नाम शामिल है। विक्रमजीत सिंह के जहां संयुक्त अरब अमीरात और कपिल सांगवान के ब्रिटेन में छिपे होने की आशंका है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी के तहत गैंग के सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। 
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एनआईए कर रही जांच
लॉरेंस बिश्नोई का नाम हाल के समय में कई बड़े हत्याकांड में सामने आया है। ऐसे में बिश्नोई और उसके गैंग के खिलाफ चल रहे मामलों की जांच एनआईए को सौंपी गई है। लॉरेंस बिश्नोई कई सालों से जेल में बंद है लेकिन वह जेल से ही अपना नेटवर्क चलाता है और उसके कई सहयोगी उसके इशारे पर विभिन्न हत्याकांड को अंजाम देते हैं। विदेश में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग को संचालित कर रहा है और मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी इसी गैंग का नाम सामने आया था। 
 

क्या होता है इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस
रेड कॉर्नर नोटिस उन भगोड़ों के लिए जारी किया जाता है जो मुकदमा चलाने या सजा काटने के लिए वांछित हैं। रेड कॉर्नर नोटिस दुनियाभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से एक अपील होती है कि वह नोटिस जारी किए गए व्यक्ति का पता लगाने और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करें। इंटरपोल के सदस्य 195 देशों की एक राष्ट्रीय जांच एजेंसी को नामित किया जाता है। भारत से वह एजेंसी सीबीआई है। इस तरह भारत में भगोड़े अपराधियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए सीबीआई ही अधिकृत है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जेल में भी कई वारदात हुई हैं, जिनमें कई गैंगस्टर्स को मौत के घाट उतार दिया गया है। ऐसे में कई दुर्दांत अपराधियों को अंडमान निकोबार जेल भेजने की सिफारिश की गई है। खासकर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की जेलों में बंद अपराधियों को अंडमान निकोबार की जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। एनआईए ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर अपराधियों को अंडमान निकोबार जेल भेजा जाता है तो उनमें एक नाम लॉरेंस बिश्नोई का जरूर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें