फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INTERPOL General Assembly: इंटरपोल ने आतंकवाद को सबसे बड़ा अपराध माना, साथ लड़ने पर सहमति

Sat, 22 Oct 2022 07:08 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण के डाटाबेस के इस्तेमाल बढ़ाने पर दो अहम प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। इस समारोह में अपराध के तरीकों के तेजी से आ रहे बदलाव से निपटने के लिए अगले 50 साल के रोडमैप के भी हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
Interpol General Assembly - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरपोल ने दिल्ली में संपन्न चार दिवसीय महासभा में आतंकवाद को विश्व के सबसे बड़े अपराध के रूप में स्वीकार कर आगे की रणनीति पर काम करने का प्रस्ताव पास किया। 

विज्ञापन


18 अक्टूबर को शुरू हुई इस 90वीं महासभा में ग्लोबल क्राइम रिपोर्ट 2022 और इंटरपोल के विजन 2030 जारी किया गया। साथ ही इन चार दिन में 195 सदस्य देशों ने खासतौर पर मेटावर्स और साइबर थ्रेट लैंडस्केप में हो रहे बदलाव पर गहन चिंतन किया। अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण के डाटाबेस के इस्तेमाल बढ़ाने पर दो अहम प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। इस समारोह में अपराध के तरीकों के तेजी से आ रहे बदलाव से निपटने के लिए अगले 50 साल के रोडमैप के भी हरी झंडी दी गई। अगले साल इंटरपोल की स्थापना के 100 साल पूरा हो रहा है। इसकी मेजबानी वियना में होगी। 

इन देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें 
इस बार को मेजबान भारत के प्रतिनिधिमंडल ने करीब दो दर्जन देशों के साथ पुलिस सहयोग और सूचना साझेदारी पर द्विपक्षीय बैठकें कीं। इनमें ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, ऑस्ट्रिया, दक्षिण अफ्रिका, न्यूजीलैंड, जापान, भूटान, नामीबिया, बहरीन, रूस, कनाडा, ओमान, मलेशिया और मंगोलिया प्रमुख हैं। इसके साथ भगोड़ों एवं अपराधियों की भौगोलिक स्थिति का पता लगाने, आतंकवाद और उसके वित्तीय पोषण, ऑनलाइन कट्टरपंथ, साइबर अपराध और ऑनलाइन बाल यौन शोषण को रोकने के उपायों पर अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें