स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज एहतियाती तौर पर कश्मीर घाटी में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं बंद रखी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घाटी में केवल बीएसएनएल लैंडलाइन सेवा ही काम कर रही है। अन्य मोबाइल फोन ऑपरेटरों की इंटरनेट सुविधा और अन्य सुविधाएं 71वें स्वतंत्रता दिवस पर एहतियाती तौर पर ठप रखी गई हैं।
श्रीनगर में कई इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद की गई हैं। खानयार, नौहट्टा, रैनावाड़ी, एमआर गंज, सफाकदल, मैसूना, करालखुड और राम मुंशी बाग जैसे इलाके प्रमुख प्रतिबंधित किए गए हैं।
आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान कई आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों की मौत के बाद घाटी में बवाल ना हो इस लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है।