तमिलनाडु के रामेश्वरम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दो लोगों ने पानी में योगासन का अभ्यास किया। देखें वीडियो...
.
वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने गंगा घाट पर योग किया।
दिल्ली में भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जमीन पर बनाए आग के गोले में और मिट्टी का लेप लगाकर योग अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि 'मिट्टी लेप के बहुत फायदे हैं, अगर आप मिट्टी का लेप लगाते हैं तो आपका डायबिटीज और शुगर ठीक हो जाता है। इससे आपकी सारी बीमारी ठीक हो जाती है।'
सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम फिट इंडिया के तहत 45 मिनट के सत्र ‘फन, फैमिली योगा’ को आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत तैयार किया गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में अपने आवास पर योग किया।
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपने घर पर योग किया।
लद्दाख में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों और बौद्ध भिक्षुओं ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लेह के थिकसे मठ में योग किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर योगाभ्यास किया।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दिल्ली में स्थित अपने आवास पर योगाभ्यास किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया।
गोवा के पणजी में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने घर पर अपने परिवार के साथ योग किया।
अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के पशु प्रशिक्षण स्कूल (ATS), लोहितपुर के कर्मियों ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोड़ों के साथ योग किया।
जम्मू में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया।
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ योग किया।
उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बद्रीनाथ के पास वसुधारा ग्लेशियर पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने घर पर अपने परिवार के साथ योग किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन विश्व सौहार्द और भाईचारे का दिन है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव ने किया योग का प्रदर्शन: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में योग कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ कई योग प्रेमी भी योगा कर रहे हैं।