आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस बार महिला दिवस का विषय है 'इंस्पायर इंक्लूजन' जिसका अर्थ है एक ऐसी दुनिया जहां सभी को बराबर का हक और सम्मान मिले। किसी भी देश में महिलाएं कितनी प्रगति कर रही हैं उसका अंदाजा उस देश के लोकतंत्र में महिला भागीदारी से लगता है। आज भारत में राजनीति, उद्योग-अर्थव्यवस्था, शिक्षा, नौकरशाही और सेना जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। राजनीति व्यवस्था की बात करें तो अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी 17 वीं लोकसभा में रही।
संसद आइये जानते हैं कि पहले चुनाव में लोकसभा में कितनी महिलाएं थीं? बाद में महिला हिस्सेदारी का क्या हाल रहा है? पिछले लोकसभा चुनाव में कितनी महिलाएं चुनकर आईं?