फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर की महिलाओं को दी शुभकामनाएं और बधाई

Sun, 08 Mar 2020 08:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर देश और दुनिया के महिलाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह दिवस, समाज, देश एवं विश्व के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा अथक प्रयासों के लिए, उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का अवसर है।

विज्ञापन


आइए, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हम सब महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प दुहराएं, जिससे कि वे अपनी इच्छानुसार, अपनी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में निर्बाध रूप से आगे बढ़ती रहें।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें