अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले जलवायु परिवर्तन को लेकर काम करने वाली मणिपुर की आठ साल की पर्यावरण कार्यकर्ता लिकीप्रिया कंगुजाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की #SheInspiresUs मुहिम से जुड़ने से मना कर करते हुए सम्मान को लेने से इनकार कर दिया है।
कंगुजाम ने ट्वीट कर लिखा, डियर नरेंद्र मोदी जी, अगर आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते तो कृपया मुझे इस तरह का सम्मान भी मत दीजिए। #SheInspiresUs पहल के अंतर्गत मुझे देश की उन महिलाओं में से एक चुना गया जो प्रेरणा दे सकती हैं। उसके लिए धन्यवाद।
लेकिन काफी सोच विचार के बाद मैंने तय किया कि मैं यह सम्मान ठुकराने का फैसला किया है। जय हिंद। पर्यावरण के प्रति कंगुजम के जुनून को देखते हुए उनकी तुलना स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा से की जाती है और वह भारतीय ‘ग्रेटा के नाम से भी जानी जाती हैं। कंगुजम को भारत। मालूम हो कि सरकार ने शुक्रवार को लिकिप्रिया की कहानी ट्विटर में साझा की थी।