फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर हमला, हाथ मिलाने के बहाने घड़ी छीनना चाहता था शख्स

Mon, 04 Dec 2017 11:31 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
सुदर्शन पटनायक
विज्ञापन
जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर एक अनजान शख्स ने हमला कर दिया जिसके बाद रविवार को उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। दरअसल, ओडिशा में चल रहे इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल के दौरान शख्स ने पटनायक की घड़ी खींचने की कोशिश की थी जिसमें वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


शहीद सपूतों को सैंड आर्टिस्ट ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पटनायक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने हाथ मिलने के दौरान उनका हाथ कसकर पकड़ लिया और फिर घड़ी छीनकर भागने की कोशिश की। जब पटनायक ने विरोध किया तो शख्स उनपर हमला करके भाग गया। वह शख्स कौन था इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि पटनायक ओडिशा में हो रहे इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल के ब्रांड एंबेसडर हैं। पांच दिन के इस कार्यक्रम को मशहूर सूर्य मंदिर के पास ओडिशा सरकार द्वारा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

  Odisha: International sand artist Sudarshan Pattnaik injured after being attacked by an unidentified man, he has been admitted to Puri district hospital.  (file pic) pic.twitter.com/7AclL4E7ph — ANI (@ANI) December 4, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें