फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से रेल और हवाई यातायात ठप, 90 ट्रेनें लेट, 28 का बदला समय 4 फ्लाइट रद्द

Sun, 11 Dec 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
हर रोज की तरह रविवार की सुबह भी कोहर की चादर में लिपटी हुई थी। ना तो कोहरा थमने का नाम ले रहा है और ना ही यात्रियों की परेशानी। कोहरे का कहर रेल और हवाई यातायात पर भारी पड़ने लगा है।
विज्ञापन


रविवार को कोहरे की वजह से 4 घरेलू उड़ाने रद्द हुई हैं। जबकि एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लेट हुई है। साथ ही 2 घरेलू फ्लाइट्स के आने में देरी हुई है। वहीं 5 फ्लाइट्स देरी से रवाना हुई हैं।

वहीं दिल्ली क्षेत्र की कुल 90 ट्रेन देरी से पहुंची हैं। 28 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। जबकि 4 को कोहरे की वजह से रद्द करना पड़ा है।

अगले तीन दिन निरस्त रहने वाली ट्रेनें

- फोटो : self
रविवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें
रीवा-आनंद विहार टर्मिनल, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेंद्रनगर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-झांसी-निजामुद्दीन ताज एक्सप्रेस। और भी ट्रेनें निरस्त होने की संभावना है।

सोमवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें
सितामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर 14673 एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा 12312 मेल। संख्या और बढ़ने की संभावना है।

मंगलवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें
जयनगर-अमृतसर 14673 एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा 12312 मेल, दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्रा 14056 मेल, दिल्ली-अलिपुरद्वार 15484  महानंदा एक्सप्रेस। संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को भी कोहरे की चपेट में आईं ढाई सौ ट्रेनें

शनिवार को भी कोहरे के चपेट में ढाई सौ से अधिक ट्रेनें आईं। जिसमें 101 ट्रेन घंटों देरी से चलीं तो 50 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से चलीं। देर रात व शाम को चलने वाली ट्रेनें तो दूसरे दिन तड़के रवाना की जा रही है। कोहरे के कारण एक दर्जन ट्रेन निरस्त भी रहीं।

शनिवार का दिन रेल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। विक्रमशिला, पूर्वा, वैशाली, काशी विश्वनाथ, राजेंद्र नगर राजधानी, नई दिल्ली-जबलपुर एक्सप्रेस, देहरादून-उपासना एक्सप्रेस, रोहतक इंटरसिटी, कालका शताब्दी, रीवा, लिच्छवी, कैफियात समेत कई ट्रेनें निरस्त रही। इसके कारण यात्री काफी परेशान होते दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिले।

ट्रेन की रवानगी व ट्रेन के आगमन की वास्तविक सूचना नहीं मिलने के कारण भी यात्री परेशान हो रहे हैं। ट्रेन के देरी से चलने के कारण यात्रियों को ट्रेनों के कैटरिंग व्यवस्था से भी काफी नाराजगी है। रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। बार-बार ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव के कारण यात्री स्टेशन पर परेशान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें