फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम व कार्ति की गिरफ्तारी पर 1 नवंबर तक आंतरिक रोक

Tue, 09 Oct 2018 04:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस करार में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर अंतरिम संरक्षण 1 नवंबर तक बढ़ा दी है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मामले में इस पर सीबीआई के विशेष जज ओपी सैनी अगली सुनवाई 1 नवंबर को करेंगे।

विज्ञापन


सीबीआई के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और ईडी के वकील नितेश राणा ने कोर्ट को बताया कि चिदंबरम के वकील पीके दुबे और अर्शदीप सिंह के जरिये दाखिल अर्जियों पर विस्तृत जवाब देने और उन पर बहस करने के लिए एजेंसियों को और समय चाहिए।

सीबीआई द्वारा 19 जुलाई को दाखिल आरोप-पत्र में चिदंबरम और कार्ति को नामजद किया गया था। एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि 2006 में वित्त मंत्री रहते हुए चिदंबरम ने कैसे एक विदेशी कंपनी को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिला दी। जबकि यह अधिकार केवल आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी के पास था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें