चुनाव से पहले मोदी सरकार अपने आखिरी बजट में हर तबके पर मेहरबान हुई है। मिडिल क्लास और किसान इस बजट के केंद्र में हैं। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों सम्मान देते हुए हर महीने पेंशन देने का एलान किया गया है। मजदूरों को 3000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। वित्तमंत्री ने मिडिल क्लास को भी ईमानदारी का ईनाम देते हुआ आयकर की सीमा को दोगुनी करते हुए पांच लाख कर दिया है। अब पांच लाख तक की आय कर मुक्त होगी। एचआरए में भी इजाफा कर इसे 2.40 लाख रुपये तक पहुंचा दिया गया है।
मगर इस बजट का सबसे बड़ा एलान किसानों के लिए हुआ है। लंबे समय से चली रही मांग को पूरा करते हुए केंद्र ने दो हेक्टेयर की भूमि रखने वाले किसानों को 6 हजार रुपये सालाना देने का वादा किया। आइए एक नजर डालते हैं कि इस बजट में किसे क्या मिला-