फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष की सेवा के बाद ही होगा अंतर्जनपदीय स्थानांतरण

Sat, 02 Jul 2016 04:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
शिक्षकों का होगा स्थानांतरण - फोटो : Getty
विज्ञापन
यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए पांच से 12 जुलाई के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट http://www.upbasiceducationboard.in/ पर कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्थानांतरण के लिए वही अभ्यर्थी दावा कर सकते हैं जो प्रथम नियुक्ति से अपनी सेवा का तीन वर्ष पूरा कर चुके हैं। अभ्यर्थी आवेदन में पांच जिलों का विकल्प भर सकते हैं।

स्थानांतरण के बाद अध्यापक की वरिष्ठता स्थानीय अध्यापक से कम हो जाएगी। किसी विद्यालय के बंद एवं एकल होने की दशा में स्थानांतरित अध्यापक को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें