यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए पांच से 12 जुलाई के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट http://www.upbasiceducationboard.in/ पर कर सकते हैं।
स्थानांतरण के लिए वही अभ्यर्थी दावा कर सकते हैं जो प्रथम नियुक्ति से अपनी सेवा का तीन वर्ष पूरा कर चुके हैं। अभ्यर्थी आवेदन में पांच जिलों का विकल्प भर सकते हैं।
स्थानांतरण के बाद अध्यापक की वरिष्ठता स्थानीय अध्यापक से कम हो जाएगी। किसी विद्यालय के बंद एवं एकल होने की दशा में स्थानांतरित अध्यापक को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।