फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: हॉरर फिल्म से प्रेरित होकर कर्नाटक में युवक ने किया आत्मदाह, जानें क्या है मामला?

Fri, 12 Aug 2022 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बताया जा रहा है कि मृतक ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने पिता से कहा था कि आत्मदाह करने के बाद उसे मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू हॉरर फिल्म ‘अरुंधति’ से प्रेरित होकर कर्नाटक में एक युवक ने अपनी जान दे दी। युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इसके बाद गंभीर रूप से झुले युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मामला तुमकुरु जिले के मधुगिरी तालुक के एक गांव का है। यहां एक 23 साल के रेणुका प्रसाद ने लगभग दो दर्जन बार तेलुगू हॉरर फिल्म ‘अरुंधति’ देखी थी। उसके माता-पिता उसे ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन उसने कभी किसी की नहीं सुनी। युवक ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह फिल्म के केंद्रीय किरदार को आत्मदाह के बाद मुक्ति मिली। प्रसाद को लगा कि अगर वह भी वही करे तो उसे भी मुक्ति मिल जाएगी। इसलिए उसने गांव के बाहरी इलाके में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कुछ राहगीरों ने आग की लपटों में घिरे युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से विक्टोरिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रसाद ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने पिता से कहा था कि आत्मदाह करने के बाद उसे मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें