फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना को मिला INS तिहायु, जानें इसकी खासियत   

Wed, 19 Oct 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलो ऑन वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट (FO-WJFAC) श्रेणी के जंगी जहाज आईएएनएस तिहायु को बुधवार को ईस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख एचसीएस बिष्ट की मौजूदगी में नौसेना में शामिल कर लिया गया। ईस्टर्न कमांड के फ्लीट में शामिल किया गया यह छठा WJFAC है। इनमें चार चेन्नई में तैनात हैं, जबकि तिहायु समेत अन्य दो की तैनाती विशाखापत्तनम में की जानी है।  
विज्ञापन
Vizag: INS Tihayu commissioned by Eastern Naval Command Chief HCS Bisht pic.twitter.com/Shk9ABcih3 — ANI (@ANI_news) October 19, 2016
विज्ञापन

ये है ख‌ासियत

315 टन वाला यह जंगी जहाज 4000-सीरीज के एमटीयू इंजन से लैस है। इसमें मॉडर्न मशीनरी कंट्रोल सिस्टम और वाटर जेट्स लगे हैं। यह जहाज समंदर में 35 नॉटिकल माइल यानी 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसमें समुद्र में गश्त के लिए बेहद मुफीद माना जाता है। इसमें आधुनिक संचार उपकरण और रडार लगे हैं। इसके अलावा स्वदेशी 30mm गन और CRN-91 भी लगी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, आईएएनएस तिहायु को कोलकाता की कंपनी गार्डन रीच शिप ‌बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने बनाया है। कंपनी ने 30 अगस्त को इसे भारतीय नौसेना को सौंपा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें