फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना को मिलेगा 'मेड इन इंडिया' स्टील्थ युद्धपोत 'आईएनएस कावारत्ती'

Thu, 22 Oct 2020 08:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएनएस कावारत्ती - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे बृहस्पतिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नेवी को स्टील्थ लड़ाकू युद्धपोत ‘आईएनएस कावारत्ती’ सौंपेंगे। यह प्रोजेक्ट-28 के तहत स्वदेश में निर्मित चार पनडुब्बी निरोधी जंगी स्टील्थ पोत में से आखिरी जहाज है। तीन युद्धपोत इससे पहले ही भारतीय नेवी को सौंपे जा चुके हैं।

विज्ञापन


आईएनएस कावारत्ती का डिजाइन भारतीय नेवी के अंदरूनी संगठन नौसेना डिजाइन महानिदेशालय (डीएनडी) ने तैयार किया है और इसका निर्माण कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने किया है। नेवी अधिकारियों के मुताबिक, आईएनएस कावारत्ती को पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें ठिकाने लगाने के लिए स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक हथियार और सेंसर सूट क्षमता से लैस किया गया है।

पनडुब्बी निरोधी युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए पोत को एक विश्वसनीय सेल्फ डिफेंस क्षमता से भी लैस किया गया है और यह लंबी दूरी के अभियानों के लिए बेहतरीन मजबूती भी रखता है। अधिकारियों के मुताबिक, युद्धपोत में 90 फीसदी उपकरण स्वेदशी हैं और इसके सुपरस्ट्रक्चर के लिए कार्बन कंपोजिट का उपयोग किया गया है, जो भारतीय पोत निर्माण के इतिहास में बड़ी सफलता है।
विज्ञापन

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले युद्धपोत से लिया नाम
आईएनएस कावारत्ती का नाम 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तानी गुलामी से मुक्ति दिलाने वाले युद्ध में अपने अभियानों के जरिये अहम भूमिका निभाने वाले युद्धपोत आईएनएस कारावत्ती के नाम पर मिला है। भूतपूर्व आईएनएस कावारत्ती अरनाक्लास मिसाइल युद्धपोत था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें