फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: कोरोना के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया कर्मचारी, इंफोसिस ने खाली कराई इमारत

Sat, 14 Mar 2020 01:02 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
इंफोसिस - फोटो : infosys
विज्ञापन

बंगलूरू में इंफोसिस ने अपने एक सैटेलाइट कार्यालय की इमारत को खाली करा लिया है। ऐसी रिपोर्ट है कि उसका एक कर्मचारी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया था।

विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया है जब कर्नाटक सरकार ने एयर कडीशंड स्थानों पर काम कर रहे आईटी और अन्य पेशेवरों को करीब एक हफ्ते के लिए घर से काम करने की सलाह दी है ताकि इस विषाणु के प्रसार को रोका जा सकें।

कार्यालय से जारी एक संदेश में यहां कहा गया है कि हमें आईआईपीएम इमारत के एक सदस्य की स्थिति के बारे में सूचना मिली है जो कोविड-19 के संदिग्ध मरीज के समीप आया होगा। बता दें कि कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित छह लोगों में से तीन आईटी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि हमने एहतियाती कदम के तौर पर आईआईपीएम इमारत को खाली करा लिया है। उन्होंने बताया कि इमारत को सैनिटाइज (रोग मुक्त) किया जा रहा है। इंफोसिस प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें