फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: ऑफिस शौचालय में महिलाओं का वीडियो बनाता था इंफोसिस का कर्मचारी; ये करते हुए किया गया गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 08:02 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में इंफोफिस कंपनी के परिसर में शौचालय में महिला सहकर्मी की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस आरोप में बुधवार आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट को कार्यालय के शौचालय में महिला सहकर्मियों का वीडियो बनाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। महिला ने उसे संदिग्ध गतिविधि करते हुए पकड़ा और अन्य कर्मचारियों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी के फोन में महिला का वीडियो भी मिला। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के सांगली के नागेश माली के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय इंफोसिस कर्मचारी को कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक सिटी कैंपस में महिला शौचालय के अंदर एक महिला सहकर्मी का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। घटना सोमवार की सुबह हुई, जब महिला ने शौचालय का उपयोग करते समय बगल में एक संदिग्ध प्रतिबिंब और हलचल देखी। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी माली बगल के कमोड पर खड़ा होकर उसका वीडियो बना रहा था। उसके फोन की जांच करने पर एचआरकर्मियों को पीड़िता का एक वीडियो और एक अन्य महिला कर्मचारी का गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


इंफोसिस ने कहा- आरोपी अब कंपनी में नहीं
इंफोसिस ने कहा, आरोपी कर्मचारी अब कंपनी में नहीं है। इंफोसिस उत्पीड़न-मुक्त कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और शून्य सहिष्णुता की नीति का पालन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें