फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की आर्थिक राहत की घोषणा को उद्योग जगत ने सराहा, बताया उम्मीदों के अनुरूप

Sat, 14 Sep 2019 08:56 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उद्योग संगठनों ने निर्यात तथा रीयल एस्टेट क्षेत्र के लिए 70 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की शनिवार की घोषणाओं की सराहना की है। उन्होंने इन राहत को निर्णायक करार दिया और कहा कि यह निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था को अच्छा सहारा देगा। उद्योग जगत ने कहा कि सरकार की यह घोषणा उनकी उम्मीदों के अनुरूप है।

विज्ञापन


सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने एक बयान में कहा, ‘वित्त मंत्री की घोषणा विस्तृत है और इससे निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था को आवश्यक सहारा मिलेगा। उन्होंने दिक्कतों से जूझ रहे दो क्षेत्रों को राहत देने की घोषणा की है।’ खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा दी गई राहत से निर्यात व आवास क्षेत्र में तेजी से सुधार सुनिश्चित होगा।

एसोचैम ने भी वित्तमंत्री द्वारा राहत की नई किस्त की घोषणा की सराहना की। एसोचैम के अध्यक्ष बीके गोयनका ने कहा कि निर्यातकों की मदद की यह घोषणा उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में दूरगामी साबित होंगे। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मयंक जालान ने कहा कि राहत के इन कदमों से निकट भविष्य में रोजगार के असवर सृजित होंगे। उन्होंने वाहन क्षेत्र के लिए भी इसी तरह की राहत की उम्मीद जाहिर की।
विज्ञापन


रिलायंस होम फाइनेंस के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी रविंद्र सुधाकर ने कहा कि निर्माण के आखिरी चरण में अटकी परियोजनाओं को कर्ज की मदद के लिए 10000 करोड़ रुपये की सहायता घोषणा एक बहुत अच्छा कदम है। एनपीए और एनसीएलटी वाली परियोजनाकों को इससे दूर रखने से अच्छी परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी आएगी तथा आवास क्षेत्र के लिए विदेशी कर्ज के नियमों में ढील भी एक अच्छा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें