शीना बोरा मर्डर केस में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शीना की हत्या के आरोपियों में से एक इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर ने अपनी मालकिन को लेकर नया खुलासा किया है। ड्राइवर ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को बताया कि शीना की हत्या के बाद, इंद्राणी उसके चेहरे पर बैठ गई थी।
श्यामवर ने बताया कि इंद्राणी, शीना को दिए गए 3बीएचके फ्लैट को लेकर भी नाराज थी। उसने कहा, ' हत्या करने के बाद इंद्राणी मैडम शीना के चेहरे पर बैठ गई और कहने लगी- ये लो ये तुम्हारा 3बीएचके फ्लैट है।'
केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर ने खुलासा किया है कि उन्होंने शीना और मिखाई का मर्डर किया। ड्राइवर के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि केस में इंद्राणी मुखर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
स्पेशल सीबीआई कोर्ट में इंद्राणी मुखर्जी का ड्राईवर अपने दिए गए पहले के बयान से पलट गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल में सीबीआई कोर्ट में इंद्राणी मुखर्जी के ड्राईवर ने उनके बारे में दिए गए अपने बयान को बदलते हुए कहा कि उन्होंने ही शीना और मिखाई को मारा था।