फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indrani Bridge: CM ने इंद्राणी पुल का किया उद्घाटन; कहा- आपदाओं के बाद राहत और सड़क संपर्क बहाली प्राथमिकता

सार

नवनिर्मित इंद्राणी ब्रिज का आज, 12 अगस्त, 2024 को आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया जाएगा, जो सिक्किम की पुनर्प्राप्ति और विकास की यात्रा में एक नया अध्याय शुरू करेगा। यह पुल न केवल सिक्किम के उत्तर को फिर से जोड़ता है, बल्कि इस क्षेत्र में उन्नत आर्थिक और सामाजिक विकास की नींव भी रखेगा।
विज्ञापन
इंद्राणी पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने सोमवार को कहा कि सीमावर्ती राज्य सिक्किम में आई विनाशकारी आपदाओं की श्रृंखला के बाद राहत प्रदान करना और सड़क संपर्क की शीघ्र बहाली उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे यहां सिंगथम में बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक द्वारा रिकॉर्ट समय में तीस्ता नदी पर पुनर्निमित 300 फीट लंबे बीएसबी पुल का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने राज्य में किए जा रहे आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास में बीआरओ द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।  इस अवसर पर राज्य प्रशासन के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति और बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इंद्राणी पुल, जिसे शुरू में सिक्किम लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया था, 4 अक्तूबर 20 23 को सिक्किम में आई विनाशकारी बाढ़ में बह गया था। उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क और नदी के किनारे कई पुलों को गंभीर क्षति हुई थी। सिक्किम का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया। स्थिति की तात्कालिकता को पहचानते हुए, सिक्किम सरकार ने सस्पेंशन बेली ब्रिज के निर्माण को अंतिम रूप देने के लिए आदेश जारी किए। एक सहयोगात्मक प्रयास में, जीआरएसई के साथ एक संयुक्त सर्वेक्षण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बेली सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि आवश्यक भूमि अनुमोदन और मंजूरी प्राप्त करने के बाद, प्रोजेक्ट स्वस्तिक ने मई के मध्य में इंद्राणी ब्रिज साइट पर 300 फुट बेली सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण शुरू किया। पुल के एबुमेंट का निर्माण 30 जुलाई तक किया गया और 10 दिनों के भीतर पुल की ऊपरी संरचना का निर्माण किया गया। नवनिर्मित इंद्राणी पुल का उद्घाटन दक्षिण सिक्किम को जीएलओएफ त्रासदी से उबरने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह परियोजना न केवल दक्षिण और पूर्वी सिक्किम को फिर से जोड़ती है बल्कि पूरे नामची क्षेत्र में बेहतर आर्थिक और सामाजिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करती है। बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वस्तिक ने सिक्किम में एक बार फिर साबित कर दिया है कि "हमारे महान पहाड़ों की खामोशी में, बीआरओ का काम बोलता है।
विज्ञापन




मूल रूप से सिक्किम लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इंद्राणी ब्रिज,  पिछले वर्ष अक्तूबर महीने में तीस्ता नदी घाटी में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। इस आपदा के कारण सड़क नेटवर्क और नदी के किनारे कई पुलों सहित बड़ा नुकसान हुआ था। उत्तरी सिक्किम देश के बाकी हिस्सों से कट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें