फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: जीतू सोनी के एक और बंगले पर चला प्रशासन का हथौड़ा, जमींदोज हुआ अवैध निर्माण

Mon, 09 Dec 2019 10:49 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीतू सोनी का एक और बंगला हुआ जमींदोज - फोटो : ANI
विज्ञापन

इंदौर नगर निगम ने सोमवार सुबह एक बार फिर जीतू सोनी के एक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। स्कीम नंबर 94 के शांतिकुंज कॉलोनी में बने हुए जीतू सोनी के दूसरे बंगले के अवैध हिस्से को नगर निगम ने बुलडोजर से गिरवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह बंगला शांतिकुंज कॉलोनी के बगीचे की जमीन पर दो हजार वर्गफीट क्षेत्र में बना हुआ था। इसके अलावा उसने छह से सात हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा भी किया हुआ था। कॉलोनी के रहवासियों की शिकायत के बाद सोमवार तड़के पहुंचे नगर निगम के दस्ते ने  दो पोकलेन मशीनों के जरिए अवैध हिस्से को गिरा दिया।

इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रजनीश कसेरा भी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। इनके साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और निगमकर्मी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इसके पहले जीतू सोनी के माय होम होटल, बेस्ट वेस्टर्न होटल, ओ2 कैफे और बंगले पर भी नगर निगम और प्रशासन की टीम ने अवैध हिस्सों पर कार्रवाई की थी। बता दें कि जीतू सोनी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि उसकी लोकेशन मुंबई में मिली है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें