ध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ के मुख्य भवन में शुक्रवार को डेढ़ क्विंटल वजन का एक सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कंपनी के तीन कर्मचारी घायल हो गए। यह सभी कर्मचारी अग्निशमन सेवा प्रदान करने वाली कंपनी के ही थे।
पुलिस अधीक्षक बीपीएस परिहार ने बताया कि एमजी रोड स्थित हाई कोर्ट के मुख्य भवन में रखे डेढ़ क्विंटल वजन का सिलेंडर काफी ऊंचई नीचे गिर गया। बता दें कि इस दौरान कर्माचारी गैस आपूर्ति के लिए सिलेंडर को दीवार में फिट कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में चोट आयी है, जबकि दो अन्य लोग मामूली तौर पर जख्मी हुए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।