फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Y-20: वाई-20 में इंडोनेशियाई नेता को भाया अनुराग ठाकुर के काम करने का अंदाज, युवा नेताओं के लिए बताया आदर्श

Sun, 12 Feb 2023 06:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाई-20 के इंडोनिशयाई दल के अध्यक्ष माइकल विक्टर सियानिपर ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा, आज के समय में जिस तरह का नेता होना चाहिए, अनुराग ने उसका एक मानक तय किया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पहली बार आयोजित हुए वाई-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडोनेशियाई प्रतिनिधि को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काम करने का अंदाज इस कदर पसंद आया कि उन्होंने दुनियाभर के युवा नेताओं के लिए अनुराग ठाकुर को आदर्श बताया। 6-8 फरवरी के दौरान दुनियाभर के युवा नेताओं को एक साथ लाने के लिए यूथ 20 एंगेजमेंट ग्रुप का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन


वाई-20 के इंडोनिशयाई दल के अध्यक्ष माइकल विक्टर सियानिपर ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा, आज के समय में जिस तरह का नेता होना चाहिए, अनुराग ने उसका एक मानक तय किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर तारीफ की और कहा कि गुवाहाटी में वाई-20 इंसेप्शन मीट में अनुराग ठाकुर ने दो घंटे में 20 लैंगिक समानता, राज्य के बजट, डिजिटल परिवर्तन, भारत के विशिष्ट सुरक्षा कानूनों के मुद्दों से लेकर अकेले ही कम से कम 20 सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें