फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका, हुआ करार

Thu, 02 Jun 2016 09:24 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
समझौते के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधि - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन
दुनिया भर में अपनी जड़ें जमा रहे आतंकवाद से अब भारत और अमेरिका मिलकर लड़ेंगे। इसके लिए दोनों देशों ने आपस में आतंकवाद से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा करने को लेकर करार किया है। इस करार के तहत दोनों देश आपस में आतंकवादियों और संदिग्धों के बारे में पूरी जानकारी साझा करेंगे। 
विज्ञापन


इस करार के बाद भारत की आधिकारिक सरकारी एजेंसियां अमेरिका की सरकारी एजेंसियों के साथ संदिग्ध आतंकियों व आतंक से जुड़ी अन्य जानकारी को आसानी से साझा कर पाएंगे। इसके लिए हुए करार पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि और भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने हस्ताक्षर किए।

- दोनों देशों के बीच आतंकियों के बारे में जानकारी साझा करने को लेकर हुआ करार
- अधिकृत भारतीय एजेंसियां अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां  के साथ साझा करेगी जानकारी 

इस करार के तहत दोनों देश एक-दूसरे की सुरक्षा एजेंसियों को पहले से तय जगह से खुफिया जानकारी साझा की जाएगी। एक आधिकारिक  प्रवक्ता ने बताया कि यह करार दोनों देशों के बीच आतंकवाद से निपटने में सहयोग बढ़ाएगा।
विज्ञापन


इस करार पर हस्ताक्षर करने के साथ ही भारत अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी प्रेजिडेंशियल डायरेक्टिव्स-6 (एचएसपीडी-6) में शामिल हो गया है। आतंकवाद से जुड़ी जानकारी साझा करने को लेकर दोनों देशों के बीच पिछले एक साल से बात चल रही थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी और जिसके बाद आखिरकार यह करार मूर्त रूप ले सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें