फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की बढ़ेगी चिंता, हिंद महासागर में भारत के साथ आने के लिए फ्रांस ने भी बढ़ाया हाथ

Thu, 16 Nov 2017 03:14 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की बहुपक्षीय बैठक के बाद फ्रांस ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने के संकेत दिए हैं। भारत में फ्रांस के राजदूत ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच होने वाली आगामी उच्च स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा होगी।
विज्ञापन


मनीला में हुए भारत-आसियान सम्मेलन से इतर भारतीय अधिकारियों की अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ चतुर्भुज बैठक हुई थी। इस बैठक को क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फ्रांसीसी राजदूत अलेक्जेंडर जिग्लर की टिप्पणी को इसी के तहत देखा जा रहा है।

पढ़ें- चीन को सबक सिखाने के लिए हिंद महासागर में भारत बढ़ा रहा ताकत, जंगीजहाजों से होगी चौकसी    

जिग्लर ने कहा कि इस मुद्दे को यूरोप और विदेशी मामलों के फ्रांसीसी मंत्री जीन-वेस ले ड्रायन की शुक्रवार से होने वाली आगामी भारत यात्रा 2018 के शुरुआत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की यात्रा के दौरान भी उठाया जाएगा। 
विज्ञापन


जिग्लर ने कहा कि इस बातचीत के दौरान आईओआर, रक्षा और अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाने के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि फ्रांस ने बहुपक्षीय वार्ता में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय वार्ता पर जोर देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें