उच्चतम न्यायालय के मामलों की सुनवाई की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग मामले पर आज सुनवाई हुई। जिसमें शीर्ष अदालत ने याचिकार्ताओं में से एक वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह को सर्वोच्च न्यायालय के महासचिव को एक प्रति प्रदान करने को कहा गया। जयसिंह सर्वोच्च अदालत में लाइव स्ट्रीमिंग को लागू करने के नियमों के निर्धारण के दिशा-निर्देशों के लिए पहुंची हैं।