सस्ते किराये में विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी इंडिगो ने छोटे हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी एवियन्स डी ट्रांसपोर्ट रीजनल (एटीआर) से 50 छोटे विमान खरीदने का समझौता किया है। यह समझौता एटीआर- 72- 600 किस्म के विमानों की खरीदारी का है। समझौते में इस बात का भी प्रावधान है कि बाद में विमानों की संख्या घटायी जा सकती है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इन विमानों को क्षेत्रीय मार्गों पर लगाया जाएगा।