फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली उड़ान में बिजली गुल, आधे घंटे अंधेरे में पसीने से तरबतर हुए 160 यात्री

Mon, 18 May 2026 11:26 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।

सार

IndiGo: वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में रविवार रात करीब 160 यात्री करीब आधे घंटे तक अंधेरे में बैठे रहे। विमान को बिजली देने वाला ग्राउंड पावर यूनिट उड़ान से पहले खराब हो गया था। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में रविवार रात करीब 160 यात्रियों को आंधे घंटे तक अंधेरे में बेहद पसीने के साथ बैठना पड़ा। दरअसल, विमान को बिजली देने वाला ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) उड़ान से पहले खराब हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह इंडिगो की उड़ान 6ई 657 (वडोदरा–दिल्ली) थी। इस विमान को रात 8:40 बजे रवाना होना था। 

उन्होंने बताया कि इंजीनियरों को ग्राउंड पावर यूनिट की खराबी ठीक करने में लगभग 12 से 15 मिनट लगे और फिर विमान को दोबारा बिजली देने में 15 मिनट और  लग गए।

विमान में सवार थे 160 यात्री
अधिकारी ने बताया, इस दौरान लगभग 30 मिनट तक विमान के अंदर पूरी तरह अंधेरा रहा और एयर कंडीशनर भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बहुत ज्यादा पसीने से परेशान हो गए। विमान में लगभग 160 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


इंडिगो ने इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें: पांच नाबालिगों ने रची संदिग्ध आतंकियों के मदद की साजिश, PAK में रेलवे स्टेशन के कैमरों का LIVE एक्सेस

जीपीयू क्या होता है?
ग्राउंड पावर यूनिट एक ऐसा उपकरण होता है, जो विमान जब गेट पर खड़ा होता है, तब उससे जोड़ा जाता है। यह विमान की लाइट, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और एयर कंडीशनर को चलाने के लिए जरूरी बिजली देता है, जिससे इंजन या अंदर लगे जनरेटर को चलाने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन


उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, वडोदरा–दिल्ली उड़ान का प्रस्थान 8:40 बजे तय था, लेकिन यह लगभग 10 बजे रवाना हो सकी, यानी इसमें करीब 1 घंटा 20 मिनट की देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें