फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट की बस में सो गया पैसेंजर, प्लेन छूटा और घंटो फंसा रहा पार्किंग में!

Fri, 09 Jun 2017 10:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
एयरपोर्ट की बस में सो गया पैसेंजर, प्लेन छूटा और घंटो फंसा रहा पार्किंग में! - फोटो : HT, File Pic
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को बेंगलुरू की फ्लाइट पकड़नी थी। पर वो बोर्डिंग के लिए जाते समय बस में ऐसा सोया कि 6 घंटों तक सोता ही रह गया। उसका प्लेन अपनी मंजिल तक पहुंच चुका था, पर वो बस की पार्किंग में खड़ी बस में अपनी नींद पूरी कर रहा था। दरअसल, बोर्डिंग के लिए बस में चढ़ने के बाद बस के ड्राइवर ने सभी यात्रियों को उतार दिया। पर इस यात्री की तरफ उसका ध्यान ही नहीं गया और वो बस को पार्किंग में खड़ी कर अपने घर चला गया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ ने मुंबई पुलिस और ब्यूरो फॉर सिविल एविएशन सिक्यूरिटी को दी शिकायत में कहा है कि इंडिगो क्रू के लोग बेहद लापरवाह हैं। पैसेंजर बस में सोता रह जाता है, पर बोर्डिंग पास होने के बावजूद इंडिगो की तरफ से उसे ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया जाता।

ये घटना 4 जून की है। जिसमें चेक इन के बाद भी पैसेंजर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। पैसेंजर का नाम विनोय प्रेम है और वो मुंबई के टर्मिनल-1 से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट नंबर 6ई-799 में बैठने वाला था। पर वो बोर्डिंग के लिए बस में बैठा और सो गया।
विज्ञापन


ये पैसेंजर इतनी गहरी नींद में था कि अगले 6 घंटों तक बस में ही पड़ा रहा। इस दौरान बस का ड्राइवर बस को मेंटिनेंट एरिया में खड़ा करके चला गया। करीब आधी रात में बस खड़ी करने आए दूसरे ड्राइवर ने उसे बस में ही देखा और सीआईएसएफ को सूचित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें