फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: इंडिगो ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों के 37 बैग छोड़े, कहा- सभी तक सुरक्षित रूप से पहुंचाए जाएंगे

Fri, 10 Feb 2023 09:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हैदराबाद
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : PTI
विज्ञापन

इंडिगो के एक विमान से कुछ यात्रियों के बैग एयरपोर्ट पर छूट गए। मामला हैदराबाद से विशाखापत्तनम जा रही फ्लाइट का है। बताया गया कि जब विमान ने हैदराबाद से विशाखापत्तनम के लिए उड़ान भरी तो करीब 37 यात्रियों के बैग हैदराबाद एयरपोर्ट पर रह गए। कंपनी ने इसके लिए खेद जताया है और भरोसा दिलाया है कि यात्रियों के बैग उन तक पहुंचाए जाएंगे। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
एयरलाइन ने गुरुवार को बताया कि उससे अनजाने में हैदराबाद से विशाखापत्तनम के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों के 37 बैग पीछे छूट गए। एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी बैग विशाखापत्तनम में ग्राहकों के पते पर सुरक्षित रूप से पहुंचाए जाएं और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। बयान में कहा गया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हैदराबाद से विशाखापत्तनम जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 409 में अनजाने में 37 बैग छूट गए थे।

पहले भी हो चुकी लापरवाही की घटना
इससे पहले दिल्ली से पटना जाने वाले एक यात्री को इंडिगो एयरलाइन्स के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। यात्री जिनका नाम अफसर हुसैन बताया जा रहा है, उन्हें नई दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से पटना जाना था, बजाय इसके उन्हें उदयपुर जाने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट में बोर्ड करा दिया गया। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। घटना 30 जनवरी की बताई जा रही थी। 
विज्ञापन


असुविधा के लिए जताया था खेद
एयरलाइन ने इस मामले में 3 फरवरी को एक बयान जारी किया था। बयान में कंपनी ने कहा था कि हम 6E319 दिल्ली-उदयपुर उड़ान में एक यात्री के साथ हुई घटना से अवगत हैं। हम इस मामले में अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें