फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खामी के कारण इंडिगो का विमान गोवा लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 15 Jul 2019 10:05 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
गोवा एयरपोर्ट
विज्ञापन
पणजी से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइन के एक विमान को सोमवार को उड़ान भरने के बाद तकनीकी खामी के कारण गोवा हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


इस पर करीब 180 यात्री सवार थे। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 




अधिकारी ने कहा कि विमान को यहां से 40 किलोमीटर दूर दाबोलिम हवाईअड्डे पर शाम करीब 4.45 मिनट पर सुरक्षित उतारा गया।

हवाईअड्डा निदेशक गगन मलिक ने पीटीआई भाषा से कहा कि दाबोलिम हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आयी और विमान को वापस लौटाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि विमान में करीब 180 यात्री सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें