इंडिगो ने बताया है कि मुंबई से दिल्ली जाने वाला उसका विमान 6ई 5047 मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लौट आया है। इंडिगो की तरफ से बताया गया है कि इसके पीछे की वजह विमान का रास्ते में एक पक्षी से टकराना है। मुंबई से दिल्ली जाने के लिए दूसरे विमान का प्रबंध किया गया है।