इंडिगो के गोवा से दिल्ली आ रहे विमान (6ई-336) की रविवार को गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग हुई। लेंडिंग से 15 मिनट पहले ही विमान ने उड़ान भरी थी। दरअसल विमान के बाएं इंजन में आग लग गई थी जिसके कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। गनीमत यह रही की घटना में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा।
ॉ
रविवार को जिस समय यह घटना घटी उस वक्त विमान के अंदर 180 लोग शामिल थे। जिसमें राज्य के पर्यावरण मंत्री निलेश कबराल, उनके विशेष निदेशक और विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) भी मौजूद थे। जब यात्रियों को घटना के बारे में पता चला तो वहा हड़कंप मच गया।
कबराल ने घटना के बारे कहा, 'यात्रियों ने जब इंजन जलता हुआ देखा तो वह चिल्लाने लगे लेकिन पायलट ने बहुत अच्छी तरह से परिस्थिति को संभाला।' घटना के वक्त वह एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे थे। एयरलाइन ने अभी घटना को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।