फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेकऑफ से पहले फेल हुआ विमान का इंजन: दो घंटे तक फंसे रहे यात्री, सांसद बोले- कैसे मिला उड़ान का प्रमाणपत्र?

Mon, 02 Nov 2026 11:29 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टैक्सींग के दौरान इंजन बंद होने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। डीएमके सांसद पी. विल्सन ने डीजीसीए की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सभी विमानों के सुरक्षा प्रमाणपत्रों की समीक्षा और औचक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
सांसद ने DGCA की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7423 में रविवार को उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी आ गई। डीएमके सांसद पी. विल्सन के मुताबिक, वह तीन अन्य सांसदों और 67 यात्रियों के साथ इस विमान में सवार थे। सभी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की सार्वजनिक सुनवाई में शामिल होने के लिए शिलांग जा रहे थे।

विज्ञापन


पी. विल्सन ने बताया कि विमान पार्किंग वे से रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी टैक्सींग के दौरान अचानक रुक गया। उड़ान भरने से पहले ही उसका एक इंजन बंद हो गया। इसके बाद यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। बाद में पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी देते हुए उड़ान रद्द करने की घोषणा की।

पी. विल्सन ने DGCA की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
इस घटना के बाद सांसद पी. विल्सन ने विमान की सुरक्षा और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब विमान उड़ान भरने के लिए सुरक्षित नहीं था, तो उसे एयरवर्दीनेस सर्टिफिकेट कैसे मिला? उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

 

सभी विमानों के सर्टिफिकेट की समीक्षा की मांग
पी. विल्सन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से डीजीसीए को निर्देश देने की अपील की है। उन्होंने मांग की कि देश में संचालित सभी विमानों के एयरवर्दीनेस सर्टिफिकेट की समीक्षा की जाए। जरूरत पड़ने पर सतर्कता इकाइयों के जरिए औचक निरीक्षण भी कराया जाए।

सांसद ने कहा कि जो विमान उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं पाए जाते, उनके प्रमाणपत्र रद्द किए जाएं और उन्हें उड़ान भरने से रोका जाए। उन्होंने कथित तौर पर कुछ एयरलाइंस और डीजीसीए अधिकारियों के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक, ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों और कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
पी. विल्सन ने कहा कि यात्री इस भरोसे के साथ विमान में सफर करते हैं कि उनकी यात्रा सुरक्षित होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ जाए तो यात्रियों की सुरक्षा का क्या होगा? उन्होंने एयरवर्दीनेस सर्टिफिकेट को विमान की तकनीकी सुरक्षा का बुनियादी भरोसा बताते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और लापरवाह अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें