कोच्चि एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंडिगो एयरलाइंस के विमान को हाइड्रोलिक विफलता के कारण आपात स्थिति में यहां उतारना पड़ा।
भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।