फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंडिगो संकट को लेकर एयरलाइन से मांगा जवाब, डीजीसीए को भी भेजा नोटिस

Wed, 07 Jan 2026 11:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते माह इंडिगो एयरलाइन के संचालन में हुई गड़बड़ी के बाद अब प्रतिस्पर्धा आयोग ने एयरलाइन से जवाब मांगा है। आयोग ये देखेगा कि एयरलाइन द्वारा उड़ान संकट के दौरान प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया था। 
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिस्पर्धा आयोग ने बीते दिनों इंडिगो एयरलाइन के संचालन संकट को लेकर एयरलाइन से जवाब मांगा है। साथ ही डीजीसीए से भी जानकारी मांगी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने पिछले महीने बड़े पैमाने पर उड़ानों के रद्द होने के बाद गलत बिजनेस प्रैक्टिस की थी। दिसंबर की शुरुआत में, इंडिगो को संचालन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण स्थिति सामान्य होने से पहले हजारों फ्लाइट कैंसिल हो गईं।
विज्ञापन


डीजीसीए ने इंडिगो के विंटर शेड्यूल में की थी 10 प्रतिशत की कटौती
इंडिगो एयरलाइन देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है और जिसका घरेलू मार्केट शेयर 63 प्रतिशत से ज्यादा है। संचालन संकट के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन के विंटर शेड्यूल में 10 प्रतिशत की कटौती की थी। अब प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने भी इस स्थिति का संज्ञान लिया था। रेगुलेटर ने इंडिगो को कुछ सवाल भेजे हैं, ताकि एयरलाइन के बिजनेस प्रैक्टिस की जांच करते हुए और जानकारी जुटाई जा सके। इसके अलावा, DGCA से भी जानकारी मांगी गई है, जिसमें हवाई किराया भी शामिल हैं।

गलत प्रतिस्पर्धा पर नजर रखता है आयोग
प्रतिस्पर्धा आयोग बाजार में गलत प्रतिस्पर्धा पर नजर रखता है, और किसी मामले का शुरुआती आकलन करता है। अगर शुरुआती तौर पर यह निष्कर्ष निकलता है कि संबंधित कंपनी ने प्रतिस्पर्धा के नियमों का उल्लंघन किया है, तो रेगुलेटर अपने डायरेक्टर जनरल (DG) द्वारा विस्तृत जांच का आदेश देता है। फिलहाल, इंडिगो के मामले में, एंटी-ट्रस्ट वॉचडॉग यह आकलन कर रहा है कि क्या एंटी-कॉम्पिटिटिव प्रैक्टिस के शुरुआती सबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- GDP: सरकार ने चालू वित्त वर्ष के जीडीपी अनुमानों में किया इजाफा, 7.4 प्रतिशत रह सकती है वृद्धि दर



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें