फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की जांच जारी, लैंडिंग के बाद सुरक्षित उतारे गए यात्री

Sat, 01 Jun 2024 11:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर विमान को सुनसान जगह पर ले जाया गया। 
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई। शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में 172 लोग सवार थे। 

विमान को सूनसान जगह पर ले जाया गया
इंडिगो ने बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 5314 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर विमान को सुनसान जगह पर ले जाया गया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को टर्मिनल क्षेत्र में वापस लाया जाएगा।'

कुछ दिनों में तीसरी धमकी
बता दें, हाल फिलहाल के दिनों में किसी फ्लाइट को मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। अब शनिवार को चेन्नई से मुंबई जाने वाली इस फ्लाइट में इस तरीके का एक नोट मिला है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें