फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो: मुंबई में नहीं उतर सका विमान; सवा घंटे तक लैंडिंग की कोशिश हुई, कई घंटों से सूरत में ही फंसे यात्री

Tue, 29 Sep 2026 08:42 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण मुंबई में लैंड नहीं कर सकी। विमान करीब सवा घंटे हवा में रहा, जिसके बाद उसे सूरत एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं, यात्रियों के मुताबिक, रात 8 बजे तक विमान सूरत एयरपोर्ट पर ही मौजूद था।
विज्ञापन
सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण मुंबई में निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचना था, लेकिन मौसम की स्थिति खराब होने के चलते लैंडिंग में देरी हुई। सूत्रों ने बताया कि मुंबई आने वाली 11 उड़ानों को खराब मौसम के कारण आस-पास के अलग-अलग हवाई अड्डों पर भेजना पड़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतारने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान करीब सवा घंटे तक हवा में रहा। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को मुंबई के बजाय सूरत एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जहां विमान को उतारा गया।

 

इंडिगो की वेबसाइट पर दिख रही अलग स्थिति
हालांकि, इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएनआर चेक करने पर फ्लाइट की स्थिति अलग दिखाई दे रही है। वेबसाइट के मुताबिक, 6E 864 करीब 1 घंटे 16 मिनट की देरी के साथ शाम 7:01 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। ऐसे में वेबसाइट पर दिखाई जा रही जानकारी और मौके पर मौजूद यात्रियों की स्थिति में अंतर नजर आ रहा है।
विज्ञापन





सूरत एयरपोर्ट पर ही विमान, यात्री इंतजार में
वहीं, यात्रियों के मुताबिक, रात 8 बजे तक विमान सूरत एयरपोर्ट पर ही मौजूद था। यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए आगे क्या व्यवस्था की जाएगी, इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यात्री एयरलाइन की ओर से अगली सूचना और मुंबई रवाना होने के समय का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों का दावा है कि सूरत में कई घंटे फंसे रहने के बाद विमान में एक बार फ्यूल भर लिया गया, तब ऐसा लगा कि विमान मुंबई रवाना हो जाएगा, लेकिन पायलट के फ़्लाइंग का तय समय खत्म हो जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

मुंबई में खराब मौसम का असर, 11 उड़ानें डायवर्ट
मुंबई में मंगलवार को खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। शहर में मौसम खराब होने के कारण मुंबई पहुंचने वाली 11 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, इनमें पांच इंडिगो, चार एयर इंडिया और एक-एक अकासा एयर व एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शामिल थीं।
विज्ञापन


इनमें से छह उड़ानों को सूरत भेजा गया। इनमें दिल्ली-मुंबई की इंडिगो 6E864, तिरुचिरापल्ली-मुंबई 6E2017, दिल्ली-मुंबई एयर इंडिया AI2941, चेन्नई-मुंबई AI640, चेन्नई-मुंबई इंडिगो 6E5104 और गोवा-मुंबई AI2746 शामिल हैं। इसके अलावा बंगलूरू-मुंबई QP1150, हैदराबाद-मुंबई 6E5259 और जामनगर-मुंबई 6E5163 को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। हैदराबाद-मुंबई की एक उड़ान को वडोदरा, जबकि उदयपुर-मुंबई की उड़ान को नासिक भेजा गया। खराब मौसम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें